कश्मीर में टेंशन: सीएम महबूबा मुफ्ती ने की हुर्रियत नेताओं से बातचीत की अपील
श्रीनगर। कश्मीर में जारी तनाव को देखते हुए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हुर्रियत नेताओं से बातचीत की अपील की। महबूबा ने घाटी के मसलों को सुलझाने के लिए हुर्रियत कांग्रेस के नेतओं से बातचीत की अपील की।

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में हुर्रियत नेताओं को भी शामिल होना चाहिए। महबूबा ने कहा कि कश्मीर के इस मसले को सुलझाने के लिए हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं के साथ-साथ समाज के सभी तबकों को संवाद में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने के लिए काम करना चाहिए।
भारत में आतंक की फैक्ट्री में तब्दील होता जा रहा कश्मीर का त्राल!
उन्होंने कहा कि ये वक्त की मांग है कि इस मसले को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। महबूबा ने कहा कि कश्मीर के हालात को देखते हुए ये जरूरी है कि सही सोचने वाली हर पार्टी, समूह या व्यक्ति इस मौके पर आम राय कायम करें और मसले के हल और शांति बहाली के तरीके तलाशे और उन्हें अमल में लाए।
महबूबा ने कहा कि अलगाववादी नेताओं को भी इस मसले पर आगे आना चाहिए। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार ने अपील की कि उन्हें भी आंतरिक असंतोष को खत्म करने की कोशिश करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications