महबूबा ने बोला मेरे पास 55 विधायकों का समर्थन लेकिन...

जम्मू। आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनावी नतीजे आये पूरे सात दिन हो चुके हैं और अभी तक यह निश्चित नहीं हो पाया है कि कश्मीर में सरकार कौन बनायेगा। हालांकि बुधवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एन.एन.वोहरा से मुलाकात की लेकिन उन्होंने अभी तक उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है।

 Mehbooba meets Governor; hints at not being averse to BJP

बावजूद इसके महबूबा ने कहा है कि उनके पास 55 विधायकों का समर्थन है। लेकिन हमारी इच्छा और कोशिश राज्य में भारी समस्याओं से जूझ रही जनता के लिए स्थायी सरकार बनाना है। महबूबा औऱ राज्यपाल से क्या बात हुई इस बारे में तो खुलासा तो नहीं हुआ है ।

महबूबा ने बोला मेरे पास 55 विधायकों का समर्थन

लेकिन जो आसार दिख रहे हैं कि पीडीप और भाजपा साथ आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने पीडीपी-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा।

गौरतलब है कि 8

7 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत लायक 44 सीट नहीं मिली है। पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी और फिर भाजपा 25 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। कांग्रेस को 12 और नेशनल कांफ्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली है। अन्य सात सीटें छोटी पार्टियों और निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+