TMC नेता साकेत गोखले के खिलाफ मेघालय सरकार ने दर्ज कराया मानहानि का केस

टीएमसी नेता साकेत गोखले के खिलाफ मेघालय सरकार ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। टीएमसी नेता ने मेघालय सरकार पर 600 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था।

saket gokhale

मेघालय सरकार ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। दरअसल साकेत गोखले ने मेघालय इकोटूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में 632 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। बता दें कि मेघालय एज लिमिटेड प्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाली कंपनी है, उसने ईस्ट खासी हिल्स डिस्ट्रिक्ट में चीफ ज्युडिशिलय मजिस्ट्रेट से अपील की है कि उसे इस मामले में राहत दी जाए। कंपनी ने मांग की है कि साकेत गोखले के खिलाफ केस दर्ज किया जाए, उनके खिलाफ धारा 499 के तहत आपराधिक केस दर्ज किया जाए। बता दें कि साकेत गोखले ने 4 दिसंबर को एक बयान जारी करके मेघायल इकोटूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में 632 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था।

साकेत गोखले ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ये तमाम अनियमिताएं मेघायल एज जोकि मुख्यमंत्री सीएम कोनरेड संगमा के अंतर्गत आती है ने किया किया है। साकेत के आरोपों पर तुरंत पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टेनसोंग ने कहा कि टीएमसी नेता का मकसद स्पष्ट तौर पर मेघालय सरकार की छवि को खराब करना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस करता हूं कि गोखले सनकी हो गए हैं, वह अक्सर इस तरह के आरोप लगाते हैं। अब हमारे पास सब्र नहीं है, हमे उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+