South Tura seat Result: मेघालय के सीएम कोनार्ड संगमा दक्षिण तुरा से जीते

Meghalaya election result 2023: मेघालय की दक्षिण तुरा सीट से सीएम कोनार्ड संगमा ने एनपीपी से जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर शुरू से उन्हें भाजपा प्रत्याशी से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा।

meghalaya-election-result-south-tura-seat-of-cm-konrad-sangma-latest-update

Meghalaya election result 2023: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा मेघालय की दक्षिण तुरा सीट से चुनाव जीत गए हैं। वह नेशनल पीपुल्स पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने शुरुआत संघर्ष के बाद आखिरकार जीत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वह बीजेपी के बेरनार्ड एन मारक से 5,016 वोटों से आगे रहे हैं। इस सीट पर इन दोनों के अलावा सभी प्रत्याशी काफी पीछे रहे। कोनार्ड संगमा को 13,342 वोट मिले , जबकि भाजपा उम्मीदवार को 8,326 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रहने वाले टीएमसी के उम्मीदवार रिचर्ड एम मारक को महज 2,312 वोट मिले।

दक्षिण तुरा में सीएम संगमा की जीत
दिलचस्प बात ये है कि बहुमत से सत्ताधारी एनपीपी के पिछड़ने के एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के साथ ही गठबंधन के संकेत दिए थे। इसको लेकर उनकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात भी हुई थी, जो पूर्वोत्तर भारत में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस के संयोजक हैं। हालांकि,यहां बीजेपी को कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली और एनपीपी ने काफी ज्यादा सीटें जीती हैं। सीएम संगमा को दक्षिण तुरा सीट पर 52.04 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि, उनको चुनौती दे रहे बीजेपी उम्मीदवार ने 32.48 फीसदी वोट प्राप्त किए हैं।

सत्ताधारी एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी
इस बीच चुनाव आयोग के मुताबिक मेघालय की जिन 59 सीटों पर वोटों की गिनती का काम हुआ है, उनमें से सभी के नतीजे आ गए हैं। इनमें से सीएम संगमा की सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। उसे अंतिम नतीजों के अनुसार 26 सीटों पर जीत मिली है। जबकि, टीएमसी को 5, बीजेपी को 2,हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 2 , निर्दलीय को 2, कांग्रेस को 5, पीडीएफ को 2, यूडीपी को 11 और वॉयस ऑफ द पीपुल पार्टी को 4 सीटें मिली हैं।

Recommended Video

    Tripura, Meghalaya, Nagaland Election Result: Tripura में BJP को बढ़त, Meghalaya- Nagaland में कौन |

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+