लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका? सहयोगी दल ने कहा- NDA से अलग होने के लिए सही वक्त का इंतजार

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले मेघालय में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर एनपीपी और बीजेपी का गठबंधन खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। नैशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख और मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने कहा है कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ संबंध तोड़ने के लिए उचित समय का इंतजार कर रही है। मेघालय में एनपीपी के नेतृत्व वाले डेमोक्रेटिक गठबंधन को बीजेपी समर्थन दे रही है जबकि एनपीपी मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रही है।

नागरिकता संशोधन बिल पर बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

नागरिकता संशोधन बिल पर बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

मेघालय के सीएम संगमा नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने उत्तर-पूर्व के सभी क्षेत्रीय दलों से अपील की है कि इस बिल के राज्यसभा में जाने पर वे इसके खिलाफ वोट करें। बीजेपी के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि बिल के राज्यसभा में पेश होने पर वे उचित समय पर फैसला लेंगे। नागरिकता संशोधन बिल 8 जनवरी को लोकसभा में पारित हो गया था।

एनडीए से अलग होने के लिए सही समय का इंतजार- संगमा

एनडीए से अलग होने के लिए सही समय का इंतजार- संगमा

इस बिल में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 6 गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदायों के शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। नागरिकता संशोधन विधेयक पर सीएम संगमा ने कहा, ' हम कई दलों से बात कर रहे हैं कि इस बिल के राज्यसभा में पेश किए जाने पर इसके पक्ष में वोट ना करें। हम समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संपर्क में भी हैं। ये बिल धर्म के आधार पर जनसांख्यिकी में बड़ा अंतर पैदा कर देगा।'

राज्यसभा में बिल पारित ना हो, करेंगे पूरी कोशिश- संगमा

राज्यसभा में बिल पारित ना हो, करेंगे पूरी कोशिश- संगमा

सपा-बसपा के समर्थन के साथ बीजेपी के इस बिल को राज्यसभा में ले जाने पर उन्होंने कहा कि ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बिल का विरोध जारी रहेगा और पूरी कोशिश रहेगी कि ये बिल पारित ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे पीएम मोदी से बात करने की कोशिश में हैं लेकिन पीएमओ से मिलने के लिए अभी समय नहीं मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएमओ से उन्हें मुलाकात के लिए समय दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+