मेघालय: एक कदम आगे निकली भाजपा, निर्दलीय उम्मीदवार ने किया समर्थन का ऐलान

नई दिल्ली। मेघालय में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जद्दोजहद जारी है। निर्दलीय उम्मीदवार सैमुअल एस संगमा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमांता विस्वा सर्मा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होने की वजह से यहां जोड़तोड़ जारी है। मेघालय में कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आई हैं, जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी के खाते में 19 सीटें आई हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के बीच सरकार बनाने की कवायद तेज है।

meghalaya

मेघालय में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम रह गई। 2013 में कांग्रेस के खाते में 29 सीटें आई थी। हालांकि मेघालय में भाजपा और एनपीपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा एनपीपी को अपना समर्थन दे सकती है। एनपीपी और भाजपा केंद्र और मणिपुर में सरकार में सहयोगी हैं। वहीं भाजपा की नजर युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी पर भी है, जिसके खाते में छह सीटें हैं। वहीं यूडीडी जो कि एनडीए की सहयोगी दल है, उसके खाते में भी दो सीटें हैं। ऐसे में अगर भाजपा इन दोनों दलों के साथ गठबंधन करने में सफल होती है तो उसके पास कुल 29 सीटें हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- Meghalaya result: कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा झोंक रही है पूरी ताकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+