Meghalaya Assembly Elections: दो सीटों पर चुनाव लडेंगे सीएम मुकुल संगमा

शिलांग। मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने अपनी पारंपरिक अमपाटी के अलावा पूर्वी गारो पर्वतीय जिले में सोंगसाक से निर्वाचन क्षेत्र से भी पर्चा भरा है। यह पहली बार है जब संगमा दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। वो पांचवी बार विधानसभा में जाने के लिए इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। संगमा पिछले 10 सालों से मेघालय के मुख्यमंत्री हैं।

meghalaya assembly elections 2018: CM Mukul Sangma contesting from two seats

अमपाटी से संगमा के अलावा दो और उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि सोंगसाक से 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने अमपाटी से पूर्व ब्यूरोक्रेट बकुल हजोंग को टिकट दिया है जिससे मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है।

मेघायल में 86,890 ऐसे वोटर हैं जो पहली बार किसी चुनाव में मतदान करेंगे। इनमें से 133 ऐसे युवा हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2000 को हुआ है। यह सभी पहली बार चुनाव में भाग लेंगे। राज्यों में युवाओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए आयोग ने 25 जनवरी को नेशनल वोटर डे मनाया और उनका सम्मान किया। बता दें कि मेघायल में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां 27 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च को मतगणना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+