महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे और शरद पवार की बैठक खत्म, सरकार बनाने पर हुई चर्चा

मुंबई: महाराष्ट्र में किसकी किसकी सरकार बनेगी इस बात का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच भी बैठक हुई है। हालांकि बैठक में क्या बात हुई, इस बारे में अभी तक किसी ने कुछ नहीं बताया है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सभी विधायकों को शाम 4 बजे मिलने के लिए बुलाया है।

Nawab Malik, NCP, Congress, shiv sena, maharashra assembly election 2019, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019, शिवसेना, भाजपा, कांग्रेस, मुंबई, दिल्ली, एनसीपी

इससे पहले एनसीपी की कोर ग्रप की बैठक खत्म होने के बाद पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि वह फैसला लेने के लिए कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमने (एनसीपी और कांग्रेस) साथ में चुनाव लड़ा है। जो भी फैसला होगा वो साथ में ही लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के विधायक शिवसेना को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) पार्टी लाइन के बारे में फैसला लेने के लिए सर्वोच्च है।

बता दें महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी हुई है। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अब 4 बजे महाराष्ट्र के नाताओं से इन मामले पर दिल्ली में चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही कोई फैसला होगा।

दरअसल भाजपा ने रविवार को साफ कर दिया था कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेगी क्योंकि उसके पास संख्या बल नहीं है। जिसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अगर शिवसेना हमारा समर्थन चाहती है तो उन्हें इस बात की घोषणा करनी होगी कि उनका भजापा से कोई संबंध नहीं है और उन्हें एनडीए के साथ गठबंधन से अलग होना पड़ेगा। सभी मंत्रियों को केंद्र सरकार से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद आज शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब शिवसेना अन्य पार्टियों के साथ सरकार बनाने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+