नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ से कहा 26 /11 हमले का ट्रायल बहुत धीमा

खास बात यह है कि जहां नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका, नेपाल और दूसरे सार्क देशों की तुलना में सबसे ज्यादा समय पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सबसे ज्यादा समय दिया। मोदी और शरीफ के बीच करीब 45 मिनट तक मीटिंग चली।
सूत्रों की मानें तो अपनी पहली ही मीटिंग में मोदी ने नवाज शरीफ से साफ कर दिया है कि पाकिस्तान में 26 /11 हमले का ट्रायल बहुत ही धीमा और असंतोषजनक है।
इसके अलावा मोदी ने नवाज शरीफ से सवाल किया है कि पाकिस्तान की ओर से इस हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच 26 /11 और आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा की गई है।
नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच बातचीत खत्म हो गई है। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। शरीफ पहले से तय कार्यक्राम के अनुसार करीब 12:15 बजे हैदराबाद हाउस पहुंचे।
मोदी और शरीफ दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने हाथ मिलकार एक-दूसरे का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद नवाज शरीफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से भी मिलने पहुंचे।
नवाज शरीफ से मुलाकात से पहले मोदी ने हैदराबाद हाउस में सार्क नेताओं से मुलाकात की।
मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम, भूटान के प्रधानमंत्री ल्योनचेन शेरिंग और श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की। इसके अलावा मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के साथ भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications