Delhi Smog: केजरीवाल और खट्टर ने की बैठक, प्रदूषण के मसले पर हुई चर्चा

चंडीगढ़। स्मॉग झेल रही दिल्ली के मसले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच आज बैठक हुई। हालांकि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल के साथ बैठक करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। खट्टर और केजरीवाल के बीच प्रदूशण के मसले पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रेस से कहा कि बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई, हम स्थिति से निपटने के लिए सभी संभव कदम उठाएंगे। इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि खट्टरजी ने फोन किया था, वह कल तक दिल्ली में हैं, उन्होंनेे मुझसे बुधवार को चंडीगढ़ आने को कहा है, मैं उनसे मिलने के लिए आशान्वित हूं। वहीं एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सर मैं बुधवार को चंडीगढ़ आ रहा हूं, मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करुंगा। मैं आपका आभारी रहुंगा अगर आप मुझसे मिलने के लिए कुछ समय निकाल सके, लोगों की मुश्किल को कम करने के लिए समग्र प्रयास की जरूरत है।

Delhi Smog: केजरीवाल और खट्टर ने की बैठक, प्रदूषण के मसले पर हुई चर्चा

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने अजीब आदमी बताया था, और मनोहर लाल खट्टर ने भी उनकी आलोचना की थी। उन्होंने केजरीवाल पर प्रदूषण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

साथ ही केजरीवाल को सुझाव दिया कि वह वोट बैंक की राजनीति से उपर उठें। अरवविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा जलाई जाने वाली फसल को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री को उन्होंने पत्र लिखा था ताकि वह मिलकर इसका समाधान निकालें।

केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में रहुंगा, आपकी ओर से बैठक को लेकर किसी तरह का जवाब नहीं आया है, उन्होंने साथ ही यह भी पूछा है कि दिल्ली में 40 हजार किसान हैं आप उनका क्या कर रहे हैं।

Delhi Smog: केजरीवाल और खट्टर ने की बैठक, प्रदूषण के मसले पर हुई चर्चा

गौरतलब कि हर वर्ष किसान सर्दियों में अपने खेत में फसल कटने के बाद उसकी बची जड़ को जला देते हैं, जिसकी वजह से इससे होने वाला धुंआ दिल्ली के आसपास फैलता है और लोगों के लिए हवा को जानलेवा बना देता है। इसकी वजह से पिछले काफी दिनों से दिल्ली के स्कूलों को बंद करना पड़ा है, साथ ही इस दिक्कत से निपटने के लिए लगातार कोशिश की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+