'Tarini': बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं केंद्रीय मंत्री 'निशंक' की बेटी आरूषि, जारी किया पोस्टर

मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' की बेटी आरूषि पंत आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, वजह उनका हद से ज्यादा सुंदर या पूर्व सीएम की बेटी होना नहीं है, बल्कि इसका कारण है उनका फिल्मों में कदम रखना, जी हां, पोखरियाल की बेटी आरूषि बॉलीवुड में फिल्म 'तारिणी' से कदम रखने जा रही हैं। आरूषि ने खुद इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है।

Recommended Video

    Ramesh Pokhriyal की बेटी Arushi Nishank बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, देखें Photo| वनइंडिया हिंदी
    सोशल वर्कर हैं आरूषि पंत

    सोशल वर्कर हैं आरूषि पंत

    आपको बता दें कि ये फिल्म सामुद्रिक सफर पर निकलीं नौसेना की 6 जांबाज महिला ऑफिसर की कहानी है, जिसका निर्माण T Series और आरूषि निशंक पंत ने मिलकर किया है। हद से ज्यादा हसीन आरूषि वैसे तो सोशल वर्कर के रूप में काम करती हैं और एक बेहतरीन क्लासिकल नृत्यांगना हैं। उन्होंने इसे पहले अपने पिता निशंक की लाइफ पर आधारित फिल्म 'मेजर निराला' का निर्माण किया था, ये फिल्म साल 2018 में प्रदर्शित हुई थी।

    साल 2015 में अभिनव पंत से हुई थी शादी

    साल 2015 में अभिनव पंत से हुई थी शादी

    उत्तराखंड को अपना गौरव और सम्मान मानने वाली आरूषि की शादी साल 2015 में अभिनव पंत से हुई थी। आरुषि इस वक्त हिमालयन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, देहरादून की चेयरमैन हैं, फिल्म को लेकर आरूषी काफी उत्साहित भी हैं और खुश भी, उनके अलावा अन्य दो लोग प्रोडक्शन में साथ हैं, जिनके नाम भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं।

    9 जांबाज भारतीय महिलाओं की कहानी 'तारिणी'

    9 जांबाज भारतीय महिलाओं की कहानी 'तारिणी'

    मालूम हो कि 19 सितंबर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता इंडियन नेवी की 9 जांबाज अधिकारी ने INSV तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और वो साल 2018 में वापस लौटी थीं। इस दौरान सभी ने 254 दिनों तक समुद्री यात्रा की थी और 21,600 नॉटिकल माइल्स का सफर तय किया था। फिल्म 'तारिणी' इन्हीं 9 जांबाज भारतीय महिलाओं की कहानी है, जो उनकी उस कठिन जर्नी को दर्शाती है।

    हिंदी कवि और लेखक भी हैं 'निशंक'

    हिंदी कवि और लेखक भी हैं 'निशंक'

    मालूम हो कि रमेश पोखरियाल 'निशंक' वर्तमान में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। वो भाजपा के दिग्गज नेता होने के साथ-साथ हिंदी कवि और लेखक भी हैं, वे वर्तमान समय में हरिद्वार क्षेत्र से लोक सभा सांसद है और लोक सभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष हैं। रमेश पोखरियाल उत्तराखंड के पांचवे मुख्यमंत्री रहे हैं।

    यहां देखें: फिल्म 'तारिणी' का पोस्टर-क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+