ये है विजय माल्‍या की 'मिस्‍ट्री गर्ल' इसी के साथ भागा था लंदन

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार हो चुके शराब कारोबारी विजय माल्या को आज लंदन में गिरफ्तार किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजय मामला को लंदन में गिरफ्तार किया गया, लेकिन चंद मिनटों में ही उसे जमानत भी मिल गई। 2 मार्च 2016 को किंगफिशर का मालिक विजय माल्या चोरीछुपे भारत से फारर हो गया। माल्या जिस वक्त देश से भागा उसके साथ एक महिला भी थी। बाद में उस महिला को लेकर कुछ जानकारी भी आई। ये सीक्रेट लेडी माल्या के सुखदुख की साथी है, जो अच्छे-बुरे वक्त में उसके साथ रही है।

 कौन है माल्या की मिस्ट्री गर्ल

कौन है माल्या की मिस्ट्री गर्ल


जब पिछले साल माल्या जेट एयरवेज की फ्लाइड से लंदन भागा था तो उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। अंग्रेजी वेबसाइट merinews के मुताबिक माल्या जिस महिला के साथ विदेश गये थे वो माल्या के सुख-दुख की साथी पिंकी लालवानी थीं।

 2011 से माल्या के साथ

2011 से माल्या के साथ

साल 2011 से ही पिंकी लालवानी माल्या के साथ नजर आती रही है। पार्टी से लेकर विदेश टूर हर जगह वो माल्या के साथ नजर आती रही हैय़। कई बार तो वो पार्टियों में गेस्ट को होस्ट करती भी नजर आ चुकी हैं।

एयरहोस्टेज थी माल्या की गर्लफ्रेंड

एयरहोस्टेज थी माल्या की गर्लफ्रेंड

पिंकी लालवानी माल्या की एयरलाइंस किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट थी। इसी के दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और माल्या लालवानी की खूबसूरती का कायल हो गया। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे काफी करीबी दोस्ती में बदलने लगी।

शादी की आई खबरें

शादी की आई खबरें

कई मौकों पर लालवानी को माल्‍या की मां के साथ देखा गया। ऐसे में खबरें आने लगी कि माल्या और पिंकी लालवानी ने शादी कर ली, लेकिन इस बारे में कोई पुख्ता जान कारी नहीं मिल सकी, लेकिन अगर ऐसा है तो पिंकी लालवानी माल्या की तीसरी पत्नी हुई।

 ब्लॉग का दावा-शादी नहीं लिव इन रिलेशन

ब्लॉग का दावा-शादी नहीं लिव इन रिलेशन

एक ब्लॉग में दावा किया गया कि पिंकी लालवानी और विजय माल्या ने शादी नहीं की है बल्कि वो लिव-इन रिलेशन में रहते हैं। पिंकी हमेशा माल्या के साथ रहती हैं। दोनों के संबंधों को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पिंकी न केवल माल्या के करीब है बल्कि उनके बेटे सिर्धार्थ माल्या और उनकी मां के भी करीब है। पिंकी को माल्या के घर में परिवार के सदस्य के तौर पर देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+