अखिलेश यादव की क्या लगती हैं ये खूबसूरत महिला...? कौन हैं प्रिया सरोज, पिता विधायक, खुद सुप्रीम कोर्ट की वकील

Priya saroj (Machhali Shahar): लोकसभा चुनाव-2024 के में इस बार लगभग हर पार्टी ने युवाओं को मौका दिया है। वहीं कई राजनीतिक दलों ने तो पहली बार चुनाव लड़ाने के लिए युवा नेताओं को अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। ऐसी ही एक महिला उम्मीदवार हैं प्रिया सरोज।

उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रिया सरोज को टिकट दिया है। प्रिया सरोज अभी सिर्फ 25 साल की हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं।

Priya saroj Machhali Shahar

प्रिया सरोज की कई तस्वीरें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ वायरल हुई हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर अखिलेश यादव के साथ इस खूबसूरत महिला का रिश्ता क्या है? तो चलिए जानते हैं प्रिया सरोज कौन हैं? क्या करती हैं?

who is Priya saroj: कौन हैं प्रिया सरोज?

  • प्रिया सरोज, मछलीशहर सीट से पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज (Tufani Saroj) की बेटी हैं। तूफानी सरोज 1999 से लेकर 2014 तक सैदपुर और मछलीशहर लोकसभा सांसद थे। हालांकि मोदी लहर में वो चुनाव हार गए थे।

  • तूफानी सरोज साल 2022 के विधानसभा चुनाव में तूफानी सरोज केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।
Priya saroj Machhali Shahar
  • तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, यही वह कनेक्शन है, जिसकी वजह से अखिलेश यादव ने प्रिया सरोज को टिकट देकर भरोसा जताया है। मछलीशहर सीट पर प्रिया का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता बीपी सरोज से है।
  • Priya saroj Education: प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है। प्रिया सरोज ने कानून की पढ़ाई की है।
Priya saroj Machhali Shahar
  • प्रिया सरोज फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और प्रैक्टिस करती हैं।
  • प्रिया सरोज कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सोशल एक्टिविटी में हमेशा सक्रिय रही हैं।

2022 से पिता के साथ राजनीति में एक्टिव रहीं हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज बचपन से ही राजनीतिक माहौल में ही पली-बढ़ी हैं। 2022 में भी पिता के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जिम्मा इन्होंने लिया था। प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Priya saroj Machhali Shahar

प्रिया के इंस्टाग्राम पर 25 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान 'प्रत्याशी-74 लोकसभा मछलीशहर समाजवादी पार्टी, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट' बताई है।

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। प्रिया वीडियो में कहती हैं, ''जनता को रोज़गार और महंगाई कम करने की गारंटी चाहिए, लेकिन ये केवल जुमलेबाजों की सरकार है, जो केवल झूठ बोलना जानती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+