मिलिए कर्नाटक के होने वाले नए सीएम की पत्नी राधिका कुमारस्वामी से, जो अपने पति से है 27 साल छोटी

Recommended Video

    Kumar Swami's Wife Radhika की खूबसूरती देख आप भी दंग रह जाएंगे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बीएस येदुरप्पा ने शुक्रवार को सदन में फ्लोर टेस्ट से पहले बहुमत साबित ना करने की वजह से भावुक होकर स्पीच दिया और फिर सदन से चलते बने। कर्नाटक के 55 घंटे तक मुख्यमंत्री बने येड्डी के इस्तीफा के बाद राज्य का सियासी ड्रामा भी खत्म हो गया। अब राज्य के किंगमेकर बने जेडी(एस) के नेता कुमारस्वामी कर्नाटक के नए किंग होंगे, जो बुधवार को औपचारिक रूप से सत्ता अपने हाथ में लेंगे। कर्नाटक में कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना अब तय है और गूगल पर लोग इस नेता का पॉलिटिकल से लेकर और पर्सनल बैकग्राउंड के बारे में खंगाल रहे हैं। कर्नाटक के घमासन के बाद अब लोगों ने गूगल पर राधिका कुमारस्वामी को सर्च करने में लगे हैं, जो कुमारस्वामी की पत्नी हैं।

     2006 में की थी शादी

    2006 में की थी शादी

    राधिका कुमार स्वामी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना चेहरा है। एचडी देवेगौड़ा के बेटे और कर्नाटक जेडी(एस) के अध्यक्ष कुमारस्वामी जब पहली बार 2006 में मुख्यमंत्री बने थे, तब राधिका ने उनसे शादी की थी। कन्नड़ अभिनेत्री और प्रोड्यूशर राधिका कुमारस्वामी अपने पति कुमारस्वामी से उम्र में पूरे 27 साल छोटी है।

    राधिका की यह दूसरी शादी है

    राधिका की यह दूसरी शादी है

    राधिका के पहले पति हार्टअटैक की वजह से हुई थी, जिसके 4 साल बाद उन्होंने कुमार स्वामी से शादी की। वहीं, कुमारस्वामी की भी यह दूसरी शादी है, जिन्होंने अनीता के साथ 1986 में शादी की थी। सिर्फ 14 की उम्र में शादी करने वाली राधीका ने 2002 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। राधिका की यह दूसरी शादी है और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम शामिक के स्वामी है।

    32 फिल्मों में अभिनय कर चुकीं है राधिका

    32 फिल्मों में अभिनय कर चुकीं है राधिका

    राधिका ने कन्नड फिल्मों के अलावा कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। अपने करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय कर चुकीं राधिका फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं। राधिका कुमारस्वामी की पहली फिल्म 'नीनागागी' है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+