SP के विवादित वीडियो पर मेरठ ADG का आया बयान, बोले- लगाए जा रहे थे भारत विरोधी नारे

मेरठ। नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण सिंह स्थानीय निवासियों को 'पाकिस्तान जाने के लिए कह रहे हैं'। वीडियो सामने आने के बाद एसपी की काफी आलोचना हुई और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी निशाने पर लिया गया। शनिवार को मेरठ के एडीजी प्रशांत कुमार ने वायरल हो रहे वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि अगर स्थिति सामान्य होती तो शब्दों का चुनाव बेहतर हो सकता था, लेकिन उस दिन स्थिति बेहद खराब थी।

मेरठ के एडीजी प्रशांत ने दी ये दलील

मेरठ के एडीजी प्रशांत ने दी ये दलील

गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ यूपी में हुए हिंसक प्रदर्शन में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और यूपी पुलिस पर पथराव भी किया। उसी समय का एक वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है, यूपी पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। एसपी के वीडियो पर सफाई देते हुए प्रशांत कुमार ने कहा कि अगर स्थिति सामान्य होती तो शब्दों का चुनाव बेहतर हो सकता था, लेकिन उस दिन स्थिति बेहद खराब थी। हमारे अधिकारियों ने बहुत संयम दिखाया पुलिस द्वारा कोई गोलीबारी नहीं की गई।

पड़ोसी देश के समर्थन में लगा रहे थे नारे

पड़ोसी देश के समर्थन में लगा रहे थे नारे

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया जा रहा था। भारत-विरोधी और पड़ोसी देश के समर्थन में नारे लगाए जा रहे थे, स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण थी। प्रदर्शनकारी पीएफआई के पर्चे वितरित कर रहे थे। सभी अपीलों के बावजूद ये सब हो रहा था लेकिन उपद्रवियों ने किसी की नहीं सुनी। हालांकि धार्मिक नेता ने भी शांति अपील की।

मेरठ के एसपी ने दी सफाई

मेरठ के एसपी ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी की सफाई सामने आई है। एसपी सिटी की मानें तो प्रदर्शनकारी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तब उनसे कहा गया था कि अगर पाकिस्तान पसंद है तो वहां चले जाओ। फिलहाल ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में मेरठ के सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'जो काली पट्टी और पीली पट्टी बांध रहे हो बता रहा हूं, उनसे कह दो पाकिस्तान चले जाएं फ्यूचर काला होने में लगेगा सेकेंड भर, एक सेकेंड में सब काला हो जाएगा. देश में नहीं रहने का मन है, चले जाओ भैया।

यह भी पढ़ें: डिटेंशन कैंप: तरुण गोगोई ने PM मोदी के इनकार पर उठाए सवाल, कहा- केंद्र ने जारी किए थे 46 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+