'तुम्हारे घर न ED आ जाए', सांसद के तंज पर भड़की AAP ने शेयर किया वीडियो

Meenakshi Lekhi Video: आप आदमी पार्टी (AAP) और कुछ विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के संसद का एक वीडियो शेयर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी का ये वीडियो संसद के लोकसभा का है।

मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार (03 अगस्त) को लोकसभा में एक विपक्षी सांसद को चुप कराने के लिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी की बात कहती नजर आईं। मीनाक्षी लेखी के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने उन पर प्रतिद्वंद्वी सांसदों को खुलेआम धमकी देने का आरोप लगाया है।

Meenakshi Lekhi
वीडियो में मीनाक्षी लेखी कहती दिख रही हैं, ''एक मिनट, एक मिनट, जरा शांत रहिए..., कहीं तुम्हारे घर ईडी ना आ जाए...।'' लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के दौरान मीनाक्षी लेखी ने ये बात कही है।

'सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार की मंत्री...'

आप ने अपने वीडियो को शेयर कर लिखा है, ''सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार की मंत्री मीनाक्षी लेखी को देखिए। संसद में विपक्षी सांसदों को खुलेआम ईडी के फर्जी छापे की धमकी दे रही है। ये धमकी भरा बयान इस बात को स्पष्ट करता है कि पीएम मोदी, विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ED छापों का गलत इस्तेमाल करते हैं।''

'ये चेतावनी है या धमकी...'

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने सवाल किया कि क्या लोकसभा में मीनाक्षी लेखी की ये टिप्पीण चेतावनी है या धमकी। श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, ''ये चेतावनी है या धमकी...''। अपने एक अन्य ट्वीट में श्रीनिवास बीवी ने लिखा, ''मीनाक्षी जी से सुनिए ED के छापे कैसे पड़ते है?''

TMC नेता बोले- ये तो खुलेआम धमकी है

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता साकेत गोखले ने संसद में लेखी की ईडी टिप्पणियों को "चौंकाने वाला" बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री अब विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल करने की "खुलेआम धमकी" दे रही हैं।

साकेत गोखले ने कहा, हैरान कर देने वाला, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने संसद में विपक्ष को धमकी दी और कहा: 'चुप रहो या ईडी आपके घर पहुंच सकती है।' इस बयान के बाद अब वो और छिप नहीं सकते हैं।''

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक नेता ने केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी को "शर्मनाक" बताया है।

बीआरएस नेता एनुगु भरत रेड्डी ने कहा, "मीनाक्षी लेखी ने संसद में विपक्षी सांसदों को धमकी दी। भाजपा के मंत्री अब संसद में बोलने के लिए विपक्ष के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल करने की खुलेआम धमकी देते हैं! शर्मनाक!!"

बता दें कि विपक्षी नेता हमेशा ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रही है। 14 विपक्षी पार्टियों ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+