मीडिया हाउस को आया धमकीभरा मेल, पीएम मोदी-सीएम योगी को जान से मारने की धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। नोएडा स्थित मीडिया हाउस को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है।

pm modi-cm yogi

प्राइवेट टेलिवीजन न्यूज ग्रुप ने नोएडा पुलिस को जानकारी दी है कि उसे एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमे मीडिया हाउस के जरिए इस बात की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि टीवी चैनल के प्रतिनिधि की ओर से मिली जानकारी के बाद हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

यह टीवी चैनल नोएडा के सेक्टर 16ए फिल्म सिटी में स्थित है, मंगलवार को टीवी चैनल के प्रतिनिधि में हमे इसकी जानकारी दी थी।एबीपी नेटवर्क के मैनेजर विजय कुमार ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसमे कहा, हम आपके संज्ञान में यह लाना चाहते हैं कि हमारी सीएफओ टीम को 3 अप्रैल की रात 10.23 बजे ए ईमेल प्राप्त हुआ है।

यह ईमेल कार्तिक सिंह के नाम के व्यक्ति ने mailto:[email protected]"[email protected] आईडी से मेल किया है। जैसा कि मेल में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने माननीय मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की हत्या की धमकी दी है।

असिस्टैंट पुलिस कमिश्नर रजनीश वर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच के लिए दो लोगों की टीम गठित की गई है। वर्मा ने बताया कि न्यूज चैनल और मीडिया हाउस अक्सर हमे इस तरह के मेल की जानकारी देते रहते हैं, जिसे सामान्य रूप से गंभीरता से नहीं लिया जाता है। चूंकि यह धमकी पीएम और सीएम को दी गई है, लिहाजा हम इसको लेकर सजग हैं और ईमेल भेजने वाले को ट्रैक कर रहे हैं। नोएडा सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए के तहत केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+