'मोदी' के बारे में आरटीआई का जवाब नहीं देगी सुषमा स्वराज
नयी दिल्ली। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी विवाद में फंसी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब इस मामले में और भी उलझती जा रही हैं। अब तक इस मामले में चुप्पी साधे रखने वाली सुषमा स्वराज ने ललित मोदी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया है। ऐसे में विरोधियों ने उनपर हमले तेज कर दिए हैं।

दरअसल विदेश मंत्रालय ने ललित मोदी से जुड़े पासपोर्ट मुद्दे के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय ने उस आरटीआई आवेदन का जवाब देने से इनकार कर दिया, जिसमें ललित मोदी के पासपोर्स से जुड़े 7 सवाल शामिल थे।
इस आरटीआई की जानकारी देने के बजाए विदेश मंत्रालय ने कहा कि 26 जून के अपने जवाब में कहा कि आरटीआई में पूछे गए कुछ सवाल आरटीआई कानून 2005 के दायरे में नहीं आते हैं। मंत्रालय के मुताबिक इस याचिका में पूछे गए कुछ सवालों के जवाब कार्यालय के पास उपलब्ध नहीं है।
गौरतलब है कि 19 जून को हरियाणा के रायो नाम के व्यक्ति आरटीआई दाखिल कर ललित मोदी पासपोर्ट मामले में जानकारी मांगी थी। जिसमें पूछा गया कि यदि सुषमा ललित को पुर्तगाल जाने में मानवीय आधार पर मदद करना चाहती थीं, तो उन्होंने उनको भारतीय उच्चायोग में अस्थायी यात्रा दस्तावेज के लिए आवेदन करने की सलाह क्यों नहीं दी गई। हलांकि अब मंत्रालय ने इस आरटीआई ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications