नीरव मोदी को नहीं जारी किए गए एक से ज्यादा पासपोर्ट: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया है कि नीरव मोदी को एक से ज्यादा पासपोर्ट जारी नहीं किए गए। रवीश ने कहा है कि मोदी को नया पासपोर्ट तभी जारी किया गया, जब उसके पुराने पासपोर्ट की सीमा खत्म हो गई थी। नीरव के पास एक से ज्यादा वैलिड पासपोर्ट नहीं रहा। फरवरी में उसके पासपोर्ट को निलंबित किया गया और फिर बाद में रद्द कर दिया गया।

MEA spokesperson Raveesh Kumar over Nirav Modi passport Rahul Gandhi Mansarovar Yatra

इस तरह की खबरें आई थीं कि नीरव मोदी के पास उसके नाम से छह पासपोर्ट हैं। बताया गया कि ये पासपोर्ट एक ही नाम से जारी किए गए, लेकिन सभी के पासपोर्ट नंबर अलग-अलग हैं। नीरव मोदी के पास छह पासपोर्ट होने की खबरें आने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे वो ये करने में कामयाब हुआ है। इस पर अब विदेश मंत्रालय की सफाई आई है।

MEA spokesperson Raveesh Kumar, Nirav Modi passport, Rahul Gandhi Mansarovar Yatra, नीरव मोदी, पासपोर्ट, राहुल गांधी, Nirav Modi, passport, Rahul Gandhi, Mansarovar Yatra,

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा है कि इसके लिए उन्होंने आधिकारिक तौर पर आवेदन नहीं सौंपा है। राहुल की मानसरोवर यात्रा प्रस्तावित है। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा को सरकार मंजूरी नहीं दे रही है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से कैलाश यात्रा के लिए कोई आवेदन अभी तक नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+