Ayodhya Verdict: भारत ने पाकिस्तान की लगाई लताड़, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुना दिया है। अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत में तो सभी दलों ने इसका एकमत से स्वागत किया है किया है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान इसे लेकर अजीबो-गरीब प्रक्रिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस फैसले के समय पर ही सवाल खड़े कर दिए। कुरैशी ने साथ ही कहा कि इस फैसले से मुसलमान और दबाव में रहेंगे। भारत ने पाकिस्तान के इस बयान को खारिज कर दिया है।

 MEA rejects unwarranted comments made by Pakistan on judgement of Supreme Court ayodhya verdict

मंत्रालय ने कहा है कि सिविल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पाकिस्तान द्वारा की गई अनुचित और गंभीर टिप्पणियों को हम अस्वीकार करते हैं। क्योंकि यह जो भारत के लिए पूरी तरह से आंतरिक है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि, विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सभी धर्मों, अवधारणाओं के लिए कानून और समान सम्मान के शासन से संबंधित है। जो उनके लोकाचार का हिस्सा नहीं हैं। पाकिस्तान की समझ इस मामले में आश्चर्यजनक नहीं है। क्योंकि उसके सोच में भारी कमी है।नफरत फैलाने के स्पष्ट इरादे के साथ हमारे आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के लिए उनकी पैथोलॉजिकल मजबूरी निंदनीय है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि, पाकिस्तान ने भारत के आंतरिक मामले में दखल दी है। अयोध्या मामला कोई अंतराष्ट्रीय मुद्दा नहीं है। पाकिस्तान शायद इसे मुस्लिम-हिंदू के चश्मे से देख रहा हो। लेकिन भारत में सब शांति है. इस फैसले का सभी ने स्वागत किया है। बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फैसले के समय पर सवाल उठाया है। कुरैशी ने करतारपुर गलियारा खोले जाने के दिन अयोध्या मामले में आए फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इसको थोड़े दिन टाला नहीं जा सकता था? यह खुशी के मौके पर दिखाए गई असंवेदनशीलता है। उन्होने फैसले आने के वक्त को सही नहीं बताया।

कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम भारत में पहले ही काफी दबाव में है और भारतीय अदालत का यह फैसला उन पर और दबाव बढ़ाएगा। पाकिस्तान फैसले को विस्तार से पढ़ने के बाद इस पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा कि पांच अगस्त को कश्मीर से विशेष दर्जा छीनने के बाद अब अयोध्या मामले के फैसले से सच सबके सामने आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+