राफेल विवाद से फ्रांस के साथ संबंधों पर कोई असर नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा है कि राफेल मामले पर विवाद से फ्रांस और भारत के संबंधों पर कोई खराब असर नहीं हुआ है। रवीश ने कहा कि फ्रांस और भारत रणनीतिक साझीदार बने हुए हैं, दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों पर हालिया विवाद का कोई असर नहीं हुआ है। रवीश ने फ्रांस के साथ राफेल एयरक्राफ्ट के सौदे में विपक्ष की ओर से भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।

MEA on Rafale issue india continue to enjoy strong relationship with France

यौन शोषण के आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे पर रवीश ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दिया है और साथ में अपना बयान भी इसको लेकर दिया है, इसके अलावा इसमें कहने को कुछ नहीं है। भारत लौटने के बाद वो एक मीटिंग में जरूर थे लेकिन उनके और सुषमा स्वराज के बीच किसी बैठक की उन्हें जानकारी नहीं है।

रुस के साथ हाल ही हुए रक्षा सौदे पर रवीश ने कहा कि ये सौदा राष्ट्रहित में किया गया है। इसको लेकर हमने अमेरिका के सामने अपनी बात रख दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के ईरान पर लगाए प्रतिबंधों का भारत पहर कोई असर असर नहीं होगा, यूएन सेक्रेट्री ऑफ स्टेट पोपियों ने भी ये कहा है। उन्होंने बताया है कि एच-1 बी वीजा को लेकर भी यूएस के साथ बातचीत हो रही है।

पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर रवीश ने कहा है कि पाक से कोई बातचीत नहीं हो रही है। हम साफतौर पर कह चुके हैं कि आतंक और बातचीत साथ में नहीं चल सकती। यही वजह थी जिसके चलते दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच तय बैठक रद्द हुई। उन्होंने बताया है कि श्रीलंका के पीएम जल्दी ही भारत आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+