यूक्रेन पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में बोले राहुल- छात्रों को लेकर हमने देर की
नई दिल्ली, 03 मार्च: यूक्रेन पर रूस के हमले से उपजे संकट को लेकर गुरूवार को विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की बैठक हुई है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन मसले पर समिति के सदस्यों को भारत की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यूक्रेन से अपने छात्रों को निकालने की होनी चाहिए। राहुल ने ये भी कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर सरकार ने समय से कदम नहीं उठाए।

बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान के रूस के करीब आने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल तो हमारी प्राथमिकता यूक्रेन से छात्रों को निकालना है। वहां छात्रों को हो रही मुश्किल पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत ने प्रतिक्रिया करने देर की और जो एडवाइजरी जारी की गईं वो भी स्पष्ट ना होकर भ्रमित कर रही थीं। कांग्रेस नेताओं ने UNSC में मतदान से दूर रहने के सरकार के रुख का समर्थन किया।
जयशंकर ने बताई वर्तमान स्थिति
Recommended Video
विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक में स्पष्ट किया कि छात्रों को उनकी शैक्षणिक स्थिति के बारे में स्पष्टता नहीं थी, वहीं यूक्रेन सरकार स्थिति पर आश्वासन दे रही थी। विदेश मंत्री ने छात्रों को निकालने को लेकर वर्तमान स्थिति पर प्रेजेंटेशन भी दी।
थरूर ने की विदेश मंत्री के तरीके की तारीफ
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया कि छह राजनीतिक दलों के नौ सांसदों ने बैठक में भाग लिया। कांग्रेस की ओर से उनके अलावा राहुल गांधी और आनंद शर्मा मौजूद थे। एक सौहार्दपूर्ण माहौल में अच्छी चर्चा हुई, जब राष्ट्रीय हितों की बात आती है तो हम सभी भारतीय हैं। थरूर ने अपने हमारे सवालों और चिंताओं के स्पष्ट जवाब देने के लिए डॉ. एस जयशंकर का धन्यवाद भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications