एक्‍ट्रेस प्रियंका का आरोप- मैं बिकिनी पहनकर आई तो साजिद खान ने पैंट खोल ली और बोले...

मुंबई। #MeToo मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात अगर बॉलीवुड की करें तो यहां रोज कोई-कोई नई कहानी सामने आ रही है। इस क्रम में अब नया नाम जुड़ गया है एक्ट्रेस प्रियंका बोस का। प्रियंका बोस ने #MeToo स्टोरी शेयर करते हुए साजिद खान पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि इससे पहले असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा, रचेल व्हाइट और करिश्मा उपाध्याय भी साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं जिसकी वजह से साजिद को अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से हटना पड़ा था। विस्‍तार से जानिए क्‍या-क्‍या कहा है प्रियंका बोस ने

सोफे पर लेटा साजिद खान बोला- मैं उत्तेजित नहीं हुआ तो दर्शक कैसे होंगे

सोफे पर लेटा साजिद खान बोला- मैं उत्तेजित नहीं हुआ तो दर्शक कैसे होंगे

प्रियंका बोस ने अपनी मी टू कहानी शेयर करते हुए बताया है कि साजिद ने मुझे ऑडीशन के लिए बुलाया और मेरे सामने सोफे पर लेट कर अपना अंग दबाने लगा। उसने मुझे देखकर कहा कि देखो तुम्हें देखकर तो मुझे ही कुछ नहीं हो रहा है तो दर्शकों को उत्तेजित कैसे कर पाओगी।

बिकनी पहने में आनाकानी न करने को कहा गया

बिकनी पहने में आनाकानी न करने को कहा गया

प्रियंका को जब साजिद के असिस्टेंट का मेसेज आया था तभी लिखा हुआ था कि बिकनी पहनने में आनाकानी नहीं करनी चाहिए। मैं अपने कपड़े साथ लेकर गई थी। लेकिन जाते ही साजिद सोफे पर लेट गया। इस हरकत को देखकर मैं हैरान रह गई और रोते हुए घर गई थी।

प्रियंका ने सुनाई अनुराग कश्‍यप और सौमिक सेन की भी करतूत

प्रियंका ने सुनाई अनुराग कश्‍यप और सौमिक सेन की भी करतूत

प्रियंका ने अनुराग कश्यप और सौमिक सेन से भी अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सौमिक एक फिल्म की मेकिंग के दौरान उनसे एक्स्ट्राफ्रेंडली होने की कोशिश करते रहे और यहां तक कहा कि वो मेरे साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर करना चाहते हैं।इसके अलावा अनुराग कश्यप ने भी शराब के नशे में उनपर भद्दे कमेंट्स पास किए थे। प्रियंका ने जॉनी गद्दार, लव सेक्स और धोखा, गुजारिश जैसी फिल्मों में काम किया है।

एक्‍ट्रेस रेचल और बिपाशा ने भी साजिद के बारे में कहा कुछ ऐसा

एक्‍ट्रेस रेचल और बिपाशा ने भी साजिद के बारे में कहा कुछ ऐसा

इसके बाद हीरोइन रेचल व्हाइट ने इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि साजिद ने अपने घर बुलाकर उन्हें अपने कपड़े उतारकर ऑडीशन देने को कहा। बिपाशा बसु ने कहा कि हमशकल्स के बाद मैंने कभी साजिद के साथ काम ना करने की कसम खाई थी। बिपाशा ने कहा कि साजिद हमेशा से ही लीचड़ किस्म के चुटकुले सबके सामने मारता था। बिना ये देखे कि सामने कौन बैठा है। साथ ही बिपाशा बसु ने साफ किया कि महिलाओं के प्रति साजिद का व्यवहार कभी भी अच्छा नहीं रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+