Me Too: साजिद खान के बाद नाना पाटेकर भी हाउसफुल-4 से बाहर

मुंबई। यौन शोषण के आरोपों से घिरे नाना पाटेकर फिल्म 'हाउसफुल 4' से बाहर हो गए हैं। वहीं 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर साजिद खान भी फिल्म से अलग हो गए हैं। साजिद खान पर भी कई लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वहीं नाना पाटेकर के खिलाफ अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बदसलूकी के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज कराया है।

अक्षय कुमार ने उठाया था सवाल

अक्षय कुमार ने उठाया था सवाल

हाउसफुल-4 में अक्षय कुमार अहम रोल में हैं। फिल्म के डायरेकेटर और साथी एक्टर पर यौन शोषण के आरोप लगने और इस पर आलोचना के बाद उन्होंने इन लोगों के साथ काम ना करने की बात कही थी। अक्षय कुमार ने कहा है कि 'हाउसफुल 4' से जुड़े उन लोगों का मामला सुलझ नहीं जाता जिन पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, वह तब तक शूटिंग नहीं करेंगे। अक्षय ने जांच तक शूटिंग रोकने की बात भी प्रोड्यूसर को कही है।

नाना पर बदसलूकी का आरोप

नाना पर बदसलूकी का आरोप

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। तनुश्री का आरोप है कि दस साल पहवे फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने उनके साथ बदसलूकी की थी। तनु ने नाना के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, सामी सिद्धीकी और राकेश सारंग पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं नाना ने इसे पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद बताया है।

साजिद के खिलाफ तीन महिलाओं ने लगाए आरोप

साजिद के खिलाफ तीन महिलाओं ने लगाए आरोप

साजिद ने 'हाउसफुल 4' से हटते हुए कहा है कि जब तक वो सच्चाई साबित नहीं कर देते, तब तक के लिए वो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए डायरेक्टर के पद से हट रहे हैं। मैं मीडिया में अपने दोस्तों से कहना चाहता हूं कि सच बाहर आने से पहले कोई फैसला न करें।' साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+