MeToo: एमजे अकबर के मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को मिली जमानत
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ यौन शोषण मामले की आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पत्रकार प्रिया रमानी कोर्ट में पेश हुईं। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रिया रमानी को 10000 रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। इस मामले की अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी। दरअसल एमजे अकबर ने मी टू अभियान के तहत उनके उपर लगे यौन शोषण के आरोप में रमानी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था, जिसपर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। एमजे अकबर पर ना सिर्फ रमानी बल्कि कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद तमाम आरोपों के बीच एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। एमजे अकबर ने 17 अक्टूबर 2018 को मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

मानहानि मामले में मेट्रोल पोलिटन चीफ मजिस्ट्रेट समर विशाल ने रमानी को समन किया था। कोर्ट में पेश होने से पहले रमानी ने ट्वीट करके लिखा है कि समय है कि जब हम अपनी आप बीती बताएं। आपको बता दें कि एमजे अकबर की कानूनी टीम में गीता लूथरा, संदीप कपूर शामिल हैं जोकि रमानी के खिलाफ कोर्ट में एमजे अकबर की ओर से दलील पेश करेंगे। एमजे अकबर की ओर से उनपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एकहा गया है कि जानबूझकर उनके उपर गलत, निराधार आरोप लगाए गए हैं।
बता दें कि एमजे अकबर पर यूएस की पत्रकार ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब वह 23 वर्ष पहले जयपुर के होटल में थी तो एमजे अकबर ने उनके साथ शोषण किया था। हालांकि एमजे अकबर ने कहा है कि यह आपसी सहमति से हुआ था। इन तमाम आरोपों के बीज एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया ने एमजे अकबर की सदस्यता को रद्द कर दिया था। गिल्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि हमारी कमेटी के अधिकतर सदस्यों का मानना है कि एमजे अकबर की सदस्यता को रद्द करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले के बाद रक्षामंत्री की सेना प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications