#MeToo: एमजे अकबर के बचाव में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष का विवादित बयान
Recommended Video

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से मी टू अभियान की शुरुआत हुई उसमे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर भी घिर गए हैं। उनपर आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने यौन शौषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद लगातार एमजे अकबर पर इस मामले को लेकर दबाव बढ़ रहा है। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एलकर ने एमजे अकबर के विवाद पर ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह विवादों में घिर गई हैं। लता एलकर ने एमजे अकबर का बचाव करते हुए कहा कि गलती दोनों तरफ से हुई होगी।

लता एलकर ने कहा कि मैं महिला पत्रकारों को निर्दोष नहीं मान सकती हूं जिन्होंने उनपर आरोप लगाए हैं। गलती दोनों ओर से हुई होगी। जब उनसे एमजे अकबर के इस्तीफे की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा क्यों मांगे, अगर कांग्रेस को लगता है तो वह मांगे। हालांकि एलकर ने मी टू अभियान का स्वागतर करते हुए कहा कि इस अभियान ने महिलाओं को साहस दिया है। आपको बता दें कि विपक्ष लगातार एमजे अकबर का इ्स्तीफा मांग रहा है।
वहीं जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से इस बारे में सफाई मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उस व्यक्ति को ही इस बारे में जवाब देना चाहिए। जब ये घटनाएं हुईं तो मैं वहां नहीं थी। उन्होंने कहा, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि मीडिया अपने महिला साथियों के साथ खड़ा है। यौन उत्पीड़न की घटनाओं को सामने लाने वाली महिलाओं का न तो मजाक उड़ाना और न ही उन्हें शिकार बनाया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि जिन महिलाओं ने आवाज उठाई है उन्हें इंसाफ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications