MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन की खबर फर्जी
नई दिल्ली। एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 99 वर्ष की आयु में निधन की खबर काफी तेजी से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया की साइट पर वायरल हो रही है। लेकिन धर्मपाल गुलाटी की ओर से वीडियो जारी करके इस खबर को फर्जी करार दिया गया है। वीडियो में कहा गया है कि धर्मपाल जी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और फर्जी खबरों पर भरोसा नहीं करें। महाशियन डी हट्टी जिसे लोग एमडीएच के नाम से जानते हैं वह मसालों का काफी लोकप्रिय ब्रांड है। खास बात यह थी कि अपने ब्रांड के प्रचार खुद गुलाटी करते थे, लोग उन्हें महाशय जी के नाम से भी जानते थे।

धर्मपाल गुलाटी के दामाद ने बताया कि उनके पिता चुन्नीलाल की फोटो लगाकर उनके निधन की खबर फैला दी गई है। आपको बता दें कि धर्मपाल भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारा होने के बाद दिल्ली में आ गए थे और उन्होंने यहां मसाले का काम करना शूरू किया था। उन्होंने 1959 में कीर्ति नगर में मसालों की फैक्ट्री लगाई थी, जोकि अब पूरी दुनिया में विख्यात है। देशभर में एमडीएच की कुल 15 फैक्ट्री हैं। धर्मपाल का पूरा परिवार इस बिजनेस से जुड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications