कर्नाटक में सीएम और डिप्टी सीएम की ताजपोशी के बीच क्यों 'नाराज' हैं ये दो दिग्गज कांग्रेस नेता
G Parameshwara and MB Patil: कर्नाटक में सरकार बनने से पहले कांग्रेस विधायक जी परमेश्वर और दिग्गज नेता एमबी पाटिल नाराज चल रहे हैं। उन्होंने सभी समुदायों को उचित हिस्सा देने की बात कही है।

MB Patil-G Parameshwara: कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की ताजपोशी से कांग्रेस के दो दिग्गज नेता एमबी पाटिल और जी परमेश्वर नाराज चल रहे हैं। दोनों नेता आज इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगे। शपथग्रहण से पहले दोनों नेताओं की नाराजगी कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। बता दें कि एमबी पाटिल लिंगायत समुदाय से तो जी परमेश्वर दलित सुमदाय से आते हैं।
चलिए अब जानते हैं क्यों नाराज हैं दोनों नेता
दरअसल, दोनों नेता एमबी पाटिल (MB Patil) और जी परमेश्वर को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री नहीं उपमुख्यमंत्री का पद जरूर मिलेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी ने दोनों बड़े पद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के नाम कर दी। दोनों नेता कांग्रेस को जितवाने में अहम भूमिका का भी दावा कर रहे हैं। दोनों नेता लिंगायत और दलित समुदाय का हवाला दे रहे हैं। दोनों नेताओं ( ने कहा कि इन दोनों समुदाय के लिए कांग्रेस को सोचना चाहिए।
एमबी पाटिल ने क्या कहा?
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक और लिंगायत समुदाय से आने वाले एमबी पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि लिंगायत और दलित सहित सभी समुदाय चाहे लिंगायत हो या दलित, वोक्कालिगा, या एसटी, मुस्लिम। इन सभी लोगों को उनका उचित हिस्सा दिया जाना चाहिए। हमलोग दिल्ली जाकर इस मसले पर बात करेंगे। वे इन सभी समुदायों को उचित सम्मान देंगे और सत्ता सभी समुदायों के साथ साझा की जाएगी। पाटिल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस समुदाय को उचित हिस्सा देगी। बता दें कि एमबी पाटिल कांग्रेस के चाणक्य माने जाते हैं। कांग्रेस की जीत के पीछे एमबी पाटिल की अहम भूमिका रही है। एमबी पाटिल कांग्रेस की कैंपेन कमिटी के चेयरमैन रहे हैं। एमबी पाटिल ने कैंपेन को धारदार बनाने में हर तरह की भूमिका निभाई।
जी परमेश्वर ने क्या कहा?
जी परमेश्वर (G Parameshwara) ने कहा कि यदि दलित समुदाय के किसी शख्स को डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाता है तो ये पार्टी के लिए सही नहीं होगा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी। दलित सुमदाय को उनका हिस्सा जरूर मिलना चाहिए। परमेश्वर ने हाल ही में सीएम पद की दावेदारी भी की थी। उन्होंने मंगलवार (16 मई) को कहा था कि यदि पार्टी आलाकमान उनसे मुख्यमंत्री बनने को कहती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications