'घर से निकलते ही' से मशहूर हुई थीं मयूरी, अब गूगल में मिला बड़ा मौका
मुंबई। 90 के दशक में कुछ फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री मयूरी कांगो अब गूगल इंडिया के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। मयूरी ने बतौर इंडस्ट्री हेड, गूगल इंडिया ज्वाइन किया है। मयूरी इससे पहले डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं।

आईआईटी कानपुर से कर चुकीं पढ़ाई
मयूरी कांगो आईआईटी कानपुर से पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाया लेकिन उनको ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। बाद में वो अमेरिका शिफ्ट हो गईं। उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए करने के बाद इस क्षेत्र में करियर बनाया।

1995 में किया था डेब्यू, घर से निकलते ही से मिली शोहरत
मयूरी ने 1995 में फिल्म नसीम से करियर की शुरुआत की थी। 1996 में आई फिल्म 'पापा कहते हैं' के गाने 'घर से निकलते ही.. कुछ देर चलते ही, रस्ते में है उसका घर' नो उनको युवाओं के बीच लोकप्रिय कर दिया था। हालांकि उनका करियर बहुत लंबा नहीं चल सका।

2003 में चली गईं अमेरिका
मयूरी कांगो ने अजय देवगन, बॉबी देओल, अरशद वारसी जैसे बड़े चेहरों के साथ काम किया लेकिन उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया। उन्होंने 'नसीम', 'पापा कहते हैं', 'होगी प्यार की जीत', जैसी फिल्मों के बाद टीवी पर नरगिस, थोड़ा गम थोड़ी खुशी, डॉलर बाबू और किट्टी पार्टी सीरियल में भी काम किया। फिल्मों के बाद टीवी पर भी उनको नाकामयाबी ही हाथ लगी। 2003 में मयूरी ने एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी की और अमेरिका शिफ्ट हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications