माया की ज़बान पर बुरे हैं नरेंद्र मोदी के "अच्छे दिन"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि नब्बे दिन बीतने के बाद भी नरेंद्र मोदी जनता के लिए अच्छे दिन नहीं ला पाए हैं। उन्होने इसके बाद कहा कि अमन और चैन के दिन आएं इसके लिए जरूरी है कि वह खुद मुख्यमंत्री बनें।

maya-narendra

निराशाजनक

लखनऊ में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में में मायावाती ने यह आरोप लगाए। मायावती ने अपने इन बयानों से दर्शा दिया है कि वह सत्ता से दूरी को लेकर काफी चिंतित हैं। वैसे तो मयावाती ने काफी दिनों बाद चुप्पी तोड़ी है और सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है। मायावाती ने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें सरकार के यह शुरूआती दिन बेहद निराशाजनक रहे हैं। मयावाती ने इस मौके पर संघ पर भी काफी कुछ कहा। मायावती ने कहा कि संघ एक असंवैधानिक संगठन बनकर उभरा है।

राष्ट्रपति शासन लगे

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने मांग को दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उन्होंने सपा सरकार को गलत कहा तो वहीं उपचुनाव को देखते हुए वोटों के ध्रुवीकरण करने का भी आरोप बीजेपी पर लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+