मायावती का बड़ा फैसला, बसपा अकेले लड़ सकती है यूपी में उपचुनाव
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी अकेली लड़ेगी। ये 11 सीटें विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई हैं। मायावती ने कहा है कि सपा उनकी पार्टी को यादव ट्रांसफर नहीं करा सकी, ऐसे में वो अकेले लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में सपा और आरएलडी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ीं बसपा के अकेले उतरने के ऐलान को मायावती की ओर से उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के टूट जाने का संकेत माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान अभी नहीं आया है।

गठबंधन पर अभी आखिरी फैसला नहीं
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हार के बाद सोमवार को दिल्ली में बीएसपी नेताओं की बैठक हुई। जिसमें हार के कारणों की समीक्षा की गई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मायावती ने कहा कि इस गठबंधन से यूपी में कोई फायदा नहीं हुआ। ना तो यादवों का वोट बीएसपी को ट्रांसफर हुआ ना ही जाटों के मिले। ऐसे में बसपा यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में अकेले लड़ेगी। सपा-रालोद गठबंधन को लेकर हालांकि अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है।

शिवपाल ने भाजपा को दिलाए यादव वोट
मायावती ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि शिवपाल यादव ने यादव वोटों की बड़ी संख्या भाजपा को ट्रांसफर करा दी। उन्होंने कहा कि यूपी में जो 10 सीटें बसपा को मिली हैं, उनमें मुसलमानों के वोटों की बड़ी भूमिका है। बता दें कि लोकसभा चुनाव एसपी, बीएसपी और आरएलडी के बीच गठबंधन हुआ था। तीनों दल मिलकर लड़े लेकिन 15 सीटें ही जीत सके। बीएसपी 10 सीटों पर ही जीत सकी जबकि एसपी को केवल 5 सीटें मिलीं। बीजेपी को 62 सीटों पर जीत मिली।
9 साल बाद कोई उपचुनाव लड़ेगी बसपा
मायावती ने विधानसभा उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। नौ साल बाजद बसपा उपचुनाव लड़ेगी। बसपा ने अपना आखिरी उपचुनाव 2010 में लड़ा था। इसके बाद बसपा कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ी। भाजपा के नौ विधायक और सपा-बसपा का एक-एक विधायक लोकसभा का चुनाव जीते हैं। इन सभी 11 सीटों पर छह महीने के अंदर उपचुनाव होने वाले हैं।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications