मायावती ने जाहिर की पीएम बनने की इच्छा, जारी की लिस्ट

मायावती ने कहा कि पार्टी ने सभी 80 लोकसभा सीटों पर टिकट देने के मामले में सभी समाज के लोगों को जोड़ा है। मायावती ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 29 सीटें अपर कास्ट के लोगों को दी है, जबकि बाकी की 51 सीटें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, व अन्य पिछड़े समाज और मुसलमानों को दी हैं।
मोदी के खिलाफ सतीश मिश्रा मुलायम से भिड़ेंगे नसीमुद्दीन
मायावती की इस सूची के अनुसार वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ सतीश चंद्र मिश्रा को उतारा गया है, जबकि आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ नसीमुद्दीन बसपा के टिकट पर लड़ेंगे।
मिहलाओं को भी उनकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें टिकट दिये हैं। पार्टी ने दूसरे राज्यों में भी इन बातों का पूरा ध्यान रखा है। पार्टी का पूरा प्रयास रहेगा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी बड़ी पार्टी के रूप में उभरे और केंद्र में अगर अपने नेतृत्व में सरकार बनाने का मौका मिलता है, तो यूपी की तर्ज पर भारत में भी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय: के आधार पर शासन किया जायेगा।
धर्म निर्पेक्षता और सांप्रदायिक ताकतों के बीच यह चुनाव होता नजर आ रहा है। इसलिये हमारी पार्टी सांप्रदायिक सोच रखने वाली भाजपा और उनके सहयोगी दलों को सत्ता में आने से रोकने के लिये पूरी ताकत लगायेंगे। कांग्रेस को भी सत्ता में वापिस नहीं आने दिया जायेगा। गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार कांग्रेस में सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications