भतीजे आकाश को बसपा में शामिल करने पर मायावती का बड़ा बयान
नई दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायवती ने कहा है कि वो अपने भतीजे को पार्टी में लेकर आएंगी और उन्हें आंदोलन से जोडेंगी। 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन के मौके पर आकाश उनके साथ दिखे थे। जिसके बाद इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि क्या मायावती उन्हें अपने वारिस की तरह आगे बढ़ाएंगी। जिसको लेकर आज (गुरुवार) मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी।

आकाश को सीखने का मौका दूंगी
गुरुवार को मायावती ने मीडिया में आ रही इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा, जन्मदिन पर आकाश मेरा पास आया था लेकिन कई तरह की खबरें उनको लेकर चलाई गई। उसके पहने कपड़ों तक पर टिप्पणी की गई। मैं कहना चाहती हूं कि मैं आकाश को बसपा के आंदोलन से जोड़ूंगा और उसे सीखने का मौका दूंगी।

टीवी चैनल दलित विरोधी बात कर रहे
मायावती ने कहा है कि बसपा की बढ़ती लोकप्रियता और सपा के साथ उसके गठबंधन की वजह से कुछ दलित विरोधी पार्टियां परेशान हैं। हमसे साफ सथुरी लड़ाई लड़ने की जगह हमारे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं और कुछ दलित विरोधी टीवी चैनल भी साजिश कर रहे हैं। हम इस सबसे दबने या घबराने वाले नहीं है, इस सबका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

मीडिया की दिक्कत से हमें फर्क नहीं पड़ता
मायावती ने कहा कि मैं काशीराम को मानने वाली हूं और जैसे को तैसा पर यकीन करती हूं। मैं आकाश को पार्टी से जोडूंगी। अगर मीडिया के दलित विरोधी हिस्से को इससे दिक्कत है तो हो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि मायावती के जन्मदिन के दौरान जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें आकाश नीले सूट में मायावती के पास खड़े नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications