पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले को लेकर क्या बोलीं मायावती?
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर उग्र भीड़ द्वारा हमले की घटना पर भारत की तरफ से कड़ा ऐतराज जताया गया है। शुक्रवार को सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया था और इसका नाम बदलने की बात कही थी। लोग वहां से सिखों को भगाने के नारे भी लगा रहे थे। ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले और खुलेआम धमकियों के बाद वहां के सिख समुदाय में डर और दहशत का माहौल है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की है।

उग्र भीड़ द्वारा किया गया हमला अति-निन्दनीय- मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की घटना पर ट्वीट कर कहा,'पाकिस्तान स्थित गुरुनानक देव जी के जन्मस्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर शुक्रवार को उग्र भीड़ द्वारा किया गया हमला अति-निन्दनीय। अपना देश स्वाभाविक तौर पर इससे चिन्तित है। इस मामले में केन्द्र सरकार को जरूर दखल देना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय व अशोभनीय घटना न हो।'

केंद्र से दखल देने की मायावती ने की मांग
ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी का आरोप है कि उनकी बेटी जगजीत कौर को कुछ लोगों ने बंदूक की नोक पर अगवा कर उसका जबरन निकाह कराया। वहीं, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की ने दावा किया है कि उसने खुद अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कराया और हसन से निकाह किया है। इस मामले के सामने आने के बाद से सिख समुदाय के लोग आक्रोशित हैं। बताया जाता है कि गुरुद्वारे पर पथराव मोहम्मद हसन और उसके परिवार ने किया।

सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया
इस दौरान प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे और कह रहे थे कि वे लोग यहां गुरुद्वारे के होने के खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे जल्द ही इस जगह का नाम ननकाना साहिब से गुलाम-ए-मुस्तफा करवाएंगे। उन्होंने धमकी भी दी कि कोई भी सिख यहां नहीं रहेगा। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कई हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पत्थरबाजी के दौरान कई लोग गुरुद्वारे में ही फंसे हुए थे।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications