बोली मायावती, मुलायम से ज्यादा जहरीला है बेटा अखिलेश

Mayawati aims for PM post with Muslims, Dalits support
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि हमारी पार्टी सर्वसमाज को राजनीतिक में उचित भागीदारी देती है। ऐसा प्रदेश के 80 सीटों पर प्रत्‍याशी तय कर दिखाया गया है। मायावती ने कहा कि सवर्ण जाति के गरीबों को आरक्षण देने का प्रस्‍ताप बसपा की सरकार ने ही दिया था जबकि केंद्र सरकार ने इसको मंजूरी नहीं दी थी। मायावती ने ये बाते उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा। 45 मिनट के अपने संबोधन में मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जहां बसपा का मुस्लिम उम्मीदवार है वहां भाजपा के लोग दलितों और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को गुमराह कर अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे वह चुनाव बाद भेदभाव बरतने लगते हैं। दलितों और पिछड़ों को उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है। यदि दलित की बेटी को प्रधानमंत्री बनाना है तो सभी को हाथी वाला बटन दबाना होगा।

उन्होंने कहा कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में मुसलमानों की संख्या अधिक है, वहां हमने मुस्लिम वर्ग का उम्मीदवार बनाया है। इसलिए इस वर्ग का वोट भी बहुजन समाज पार्टी के साथ है। कहा कि यदि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो मुलायम सिंह यादव किसी जमींदार की भैंस चराते खेत-खलिहान में नजर आते। चुनावी सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बुआ और फुआ कह कर चुटकी लेने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर वह बिफर पड़ीं। बोलीं, बाप से ज्यादा जहरीला है बेटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+