Mata Vaishno Devi: श्रद्धालुओं को मिलेंगे RFID से लैस यात्रा एक्सेस कार्ड, माता रानी के दर्शन में होगी आसानी
यात्रियों के लिए वैष्णो देवी की यात्रा और माता रानी के दर्शन करने में और आसानी होगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने श्रद्धालुओं के लिए आरएफआईडी (RFID) से लैस यात्रा एक्सेस कार्ड पेश किए हैं।
जम्मू-कश्मीर, 30 अगस्त: यात्रियों के लिए वैष्णो देवी की यात्रा और माता रानी के दर्शन करने में और आसानी होगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने श्रद्धालुओं के लिए आरएफआईडी (RFID) से लैस यात्रा एक्सेस कार्ड पेश किए हैं। इससे रियल टाइम में भीड़ को मैनेज किया जा सकेगा।

SMVDSB के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रा को रेग्युलेट करने के लिए इसके तहत सीसीटीवी कवरेज भी बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि RFID से लैस यात्रा एक्सेस कार्ड से वास्तविक समय में भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे भवन में यात्रियों को माता रानी के दर्शन करने में आसानी होगी।
क्या है RFID
RFID का पूरा नाम रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन है। रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी के आधार पर पहचान की जाती है। RFID वस्तुओं से जुड़े टैग को स्वचालित रूप से पहचानने और ट्रैक करने के लिए विद्युत चुम्बकीय क्षेत्रों का उपयोग करता है। RFID प्रणाली में एक छोटा रेडियो ट्रांसपोंडर, एक रेडियो रिसीवर और ट्रांसमीटर होता है। आमतौर पर इसका उपयोग लोगों की पहचान और इन्वेंट्री माल को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Yatra : भारी बारिश के कारण रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू












Click it and Unblock the Notifications