वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 की मौत: PM मोदी ने जताया गहरा शोक, 2 लाख मुआवजे की घोषणा की

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 की मौत: PM मोदी ने जताया गहरा शोक, 2 लाख मुआवजे की घोषणा की

कटरा (जम्मू और कश्मीर)1 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ को लेकर शनिवार की सुबह (1 जनवरी) को गहरा शोक जताया। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी पीएम मोदी ने की है। इसके अलावा पीएम फंड से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। ये संख्या बढ भी सकती है। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं।घटना लगभग सुबह 2 बजकर 45 मिनट की है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Mata Vaishno Devi भवन में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत,13 घायल | वनइंडिया हिंदी
    Vaishno Devi Bhawan

    जम्मू कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने भी माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया है। एलजी मनोज सिन्हा ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

    जानिए वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने पर किसने क्या कहा?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से बहुत अधिक दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से मैंने सुबह-सुबह बात की है और स्थिति का जायजा लिया है।''

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।''

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+