पुलगांव में सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में भयंकर आग, 20 जवान मरे

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के पुलगांव स्थित भारतीय सेना के सबसे बड़े हथियार डिपो में देर रात आग लगने से दो अधिकारियों सहित 20 जवानों की मौत हो गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन बीच-बीच में हो रहे धमाकों की वजह से ऑपरेशन को कॉलऑफ नहीं किया गया है। आपको बता दें कि पुलगांव में स्थित सेना का यह हथियार डिपो ऐश्िाया का तीसरा सबसे बड़ा हथियार डिपो है।

Massive fire erupts at India's biggest ammunition depot in Pulgaon, 20 jawans dead

इस हादसे में करीब 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौके पर जा रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जाहिर किया है। इसके अलावा थल सेना प्रमुख भी घटनास्थल का दौरा करने पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रात करीब डेढं से दो बजे की बीच यह हादसा हुआ। आग सेना के डंपिंग यार्ड में लगी थी, जो देखते ही देखते भयंकर हो गई।

खाली कराए गए आस-पास के गांव

आग लगने के बाद मौके के आसपास स्थित गांवों को खाली करा लिया गया है। सूत्रों की मानें तो 6 से 7 गांव खाली करा लिए गए हैं और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। वहीं गोला-बारूदों को भी बचाने का प्रयास जारी है।

10 हजार एकड़ में फैला है डिपो

नागपुर से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हथियार डिपो 10 हजार एकड़ में फैला है। यहां काफी मात्रा में हथियार रखे हुए हैं। सेंट्रल इंडिया से संबंधित सभी सैन्य युनिटों के हथियार यहीं पर रखे जाते हैं। जरूरत पड़ने पर यहीं से बार्डर की तरफ इन्हें भेजा जाता है। यहां सभी जरूरी हथियार और मिसाइल आदि रखी जाती हैं।

SIT करेगी जांच

आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। सूत्रों की मानें तो मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। वहीं रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना से रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+