नई दिल्ली, 24 मार्च। दिल्ली के रोहिणी में बुधवार दोपहर एक शादी के पंडाल में भीषण आग लगने की सूचना मिली है, जिसके बाद इस क्षेत्र के आसमान पर काले धुएं के बड़े बादल मंडरा रहे हैं।
आग दोपहर करीब 2 बजे लगी। आग किस वजह से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । तेज हवा के कारण लकड़ी के बने पंडाल में आग फैल गई।दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दमकल की करीब 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में काले धुएं के बादल दिखाई दे रहे थे, जो मीलों तक दिखाई दे रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि मामूली रूप से घायल एक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया।