आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 6 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम करवा रहे जांच

Andhra Pradesh firecracker factory fire: दीपावली से पहले आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में एक पटाखा फैक्‍ट्री में 8 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को अचान क आग लग गई। इस आग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में मारे गए छह लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके अलावा घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

यह दुखद घटना दोपहर के समय कोनसीमा जिले के कोमारिपालेम गांव स्थित लक्ष्मी गणपति पटाखा फैक्ट्री में हुई। पुलिस के अनुसार, जिस वक्त आग लगी, मजदूर कारखाने में पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूर बाहर नहीं निकल पाए, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

Andhra Pradesh firecracker factory

स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल राजमहेंद्रवरम गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रशासन अब मृतकों की पहचान करने में जुटा हुआ है।

पीएम मोदी ने पोस्‍ट लिख कर जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में हुई इस दुर्घटना से जान-माल का नुकसान अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं इस कठिन घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

आंध्र प्रदेश सीएम ने जांच के दिया आदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने रायवरम स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 'X' पर अपने पोस्ट में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया और अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+