नई दिल्ली सहित पूर्वी भारत मे भीषण भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 7.7
नई दिल्ली। नई दिल्ली सहित कई इलाकों में भीषण भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट पर आये भूकंप के झटके काफी देर तक लोगों ने महसूस किये हैं। जानिये क्यों आता है भूकंप
माना जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश के पास हैं। उत्तर भारत के दिल्ली, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सहित कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।
कुदरत के इन संकेतों के बाद सतर्क हो जाइये
काबुल से 265 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में इसका केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 नापी गई है। सबसे ज्यादा झटके जम्मू-कश्मीर में महसूस किये गये हैं।
भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली मेट्रो की सेवा को ठप्प कर दिया गया है। भूकंप के झटकों के बाद पूरे पूर्वी भारत में हड़कंप मच गया है।
जानिये जब भूकंप आये तो कैसे करें बचाव
वहीं पाकिस्तान में भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 8 से ज्यादा दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में कई इमारतें गिर गयी हैं और कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
जब भूकंप आये तो क्या करें और क्या ना करें













Click it and Unblock the Notifications