केदारनाथ धाम में पहाड़ों पर भयानक हिमस्खलन, आज तक नहीं देखा होगा ऐसा मंजर, Video Viral
रुद्रप्रयाग, 24 सितंबर: केदारनाथ धाम में पहाड़ों पर हिमस्खलन (Avalanch) का भयावह मंजर कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें पहाड़ से बर्फ का मोटा गोला नीचे की ओर आता हुआ दिखाई दे रही है। घटना केदारनाथ मंदिर के आसपास के पहाड़ों की है। इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर अब तक सामने नहीं आई है।

चोराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में हिमस्खलन
जानकारी के मुताबिक पवित्र केदारानाथ धाम में मंदिर के आसपास के पहाड़ों में भीषण हिमस्खलन की घटना हुई। गुरुवार शाम चोराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में हिमस्खलन देखा गया। यह जगह केदारनाथ मंदिर से लगभग 5 किमी दूरी पर है।

इलाके की हो रही लगातार निगरानी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रुद्रप्रयाग प्रशासन ने कहा कि हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि प्रशासन ने यह भी कहा है कि अधिकारी इलाके पर नजर बनाए हुए हैं और इसकी निगरानी कर रहे हैं।

भयानक हिमस्खलन का वीडियो Viral
सोशल मीडिया पर भयानक हिमस्खलन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ियों पर से ग्लेशियर तेजी से नीचे की तरफ गिरता हुआ आ रहा है। जो देखते ही देखते पत्थरीले पहाड़ को बर्फ की चादर से ढक देता है।

केदारनाथ घाटी का कुछ दिनों से मौसम खराब
बताया जा रहा है कि हिमस्खलन की घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे की है। आपको बता दें कि केदारनाथ घाटी में बीते कुछ दिनों से मौसम काफी खराब बना हुआ है और तेज बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में एनएच-109 पर गुरुवार को इससे पहले अचानक भूस्खलन के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रुद्रप्रयाग में तरसाली गांव के पास पहाड़ी से मलबा गिरने की वजह से पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications