Maruti ने 20 दिनों में बनाए 1,500 से ज्यादा वेंटिलेटर्स, अब सरकार के ऑर्डर का इंतजार

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण यानी वेंटिलेटर्स की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। स्टडी में पता चला है कि खून में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने वाली मशीन कोरोना मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभा रही है। ये मशीन दिल और फेफड़ों की बीमारी के लिए इस्तेमाल की जाती है और इंसानों के खून में ऑक्सिजन पहुंचाने का काम करती है जिसस दिल और फेफड़ों को आराम मिलता है।

कंपनी ने 20 दिनों में 1500 वेंटिलेटर बनाकर तैयार कर दिए

कंपनी ने 20 दिनों में 1500 वेंटिलेटर बनाकर तैयार कर दिए

दरअसल इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने वेंटिलेटर की कमी का हवाला देते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियों ने विशेष अनुरोध किया था कि वे वेंटिलेटर बनाने में सरकार की मदद करें। सरकार के अनुरोध पर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी और महिंद्रा मदद के लिए आगे आईं। इसके बाद मारुति सुजुकी इंडिया ने देश में वेंटिलेटर उत्पादन बढ़ाने के लिए AgVa हेल्थकेयर के साथ मिलकर काम करना शुरू किया था। कंपनी ने 20 दिनों में 1500 वेंटिलेटर बनाकर तैयार कर दिए हैं।

सरकार के ऑर्डर का इंतजार कर रही है कंपनी

सरकार के ऑर्डर का इंतजार कर रही है कंपनी

फिलहाल समस्या यह है कि इस समय इन वेंटिलेटर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है क्योंकि कंपनी डिस्पैच के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में मारुति सुजुकी के चेयरमैन, आर सी भार्गव ने कहा, वेंटिलेटर की महत्वपूर्ण कमी को कारण सरकार ने हमसे अनुरोध किया था। HLL लाइफकेयर (सरकारी उद्यम) ने हमारे द्वारा बनाए गए एक वेंटिलेटर का निरीक्षण किया था। दुर्भाग्य से उन्होंने अभी तक हमें रिपोर्ट नहीं भेजी है। हम अभी भी उनके आदेशों का इंतजार कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि इन वेंटिलेटरों को कहां डिस्पैच किया जा सकता है।

इन वेंटीलेटर्स की मेदांता में हुई टेस्टिंग

इन वेंटीलेटर्स की मेदांता में हुई टेस्टिंग

भार्गव ने कहा, "जब निर्णय लेने के मामले में सरकारी कंपनियां हमेशा धीमी होती हैं। निजी कंपनी के काम करने का तरीका अलग होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 हफ्तों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर का परीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल वेंटिलेटर के प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट है और उन्होंने इस तरह की और यूनिट की मांग की है। कंपनी कहा कहना है कि, वो इस मई महीने के अंत तक सरकार को 10,000 वेंटिलेटर्स की सप्लाई कर देगी। फिलहाल कंपनी हर रोज 250 से 300 वेंटिलेटर्स का निर्माण कर रही है। कंपनी की लक्ष्य है कि इसे बढ़ाकर हर रोज 400 वेंटिलेटर्स किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+