मुस्लिम लड़कियों से शादी करने पर मिलेगा 1 लाख रुपये इनाम
नयी दिल्ली। पहले वैलेंटाइन डे का विरोध और अब नया फरमान। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने नया फरमान जारी करते हुए घोषणा की है कि मुस्लिम लड़की के शादी करो और 1 लाख रुपए का ईनाम पाओ। जी हां हिसार में हवन का आयोजन के दौरान हिंदू महासाभा ने 'बेटी बचाओ बहू लाओ' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के साथ ही संगठन ने नया अभियान शुरु किया है। इस अभियान का उद्देश्य हिंदू युवाओं को अन्य धर्मों की लड़कियों से शादी करने के लिए प्रेरित करना है।
शादी करो 1 लाख का इनाम पाओ
खास बात ये है कि दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने पर महासभा लड़कों को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देगी। हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपान सिवाच ने इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अबियान के साथ ही युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हिंदू अब कुंवारे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू अपने धर्म की लड़कियों को छोड़कर दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने घर की बहू बनाएं और उन्हें इज्जत और सम्मान दें।
प्यार पर हिंदू महासभा का पहरा, वैलेंटाइन्स डे पर 'मुस्लिम और ईसाई लड़कों की जबरन होगी शादी'
उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू लड़का मुसलमान लड़की से शादी करेगा तो उसे हिंदू महासभा एक लाख रुपये की सहायता देगी। सिवाच ने कहा कि मुसलमान लव जिहाद का जरिए लड़कियों का शोषण करते हैं, लेकिन हिंदू ऐसा नहीं करेंगे।