1 करोड़ खर्च कर जिसे 2 दिन तक समंदर में खोजती रही नेवी, वो महिला बॉयफ्रेंड के साथ ऐश करती मिली

विशाखापत्तनम, 28 जुलाई: आंध्र प्रदेश में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विशाखापत्तनम के आरके बीच से दो दिन पहले हुई लापता महिला एक बेहद ही चौंकाने वाली स्थिति में जीवित मिली। महिला के समंदर में डुबने की आशंका के चलते दो दिनों तक इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड समुद्र में उसको खोजते रहे। कथित तौर पर बुधवार दो दिन बाद महिला अपने प्रेमी के साथ नल्लोर में सुरक्षित मिली। महिला की एक साल पहले ही शादी हुआ है।

पति से साथ आई थी एनिवर्सरी मनाने

पति से साथ आई थी एनिवर्सरी मनाने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय महिला के विशाखापत्तनम के आरके बीच पर सोमवार को लापता हो गई थी। जहां वह अपने पति के साथ अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने गई थी। महिला का नाम साईं प्रिया है और वो अपने पति श्रीनिवास के साथ समुद्र तटपर घूमने गई थी। दोनों ने समुद्र तट पर तस्वीरें खिंचवाईं और जब उसका पति अपने फोन पर व्यस्त था, साईं प्रिया लापता हो गई।

पति को लगा सेल्फी लेते समय बह गई पत्नी

पति को लगा सेल्फी लेते समय बह गई पत्नी

सोमवार रात श्रीनिवास राव ने उसकी तलाश के बाद थ्री टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके माता-पिता को सूचित किया। जिसके बाद आशंका जताई गई कि, सेल्फी लेते वक्त शायद प्रिया लहरों में बह गई। इस आशंका के चलते नेवी के हेलिकॉप्टर के जरिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने नेवी कोस्ट गार्ड की भी मदद ली। प्रिया को खोजने के लिए गोताखोरों समुद्र में उतारा गया।

नेवी ने श्रीनिवास की पत्नी को खोजने में खर्च कर दिए 1 करोड़ रुपए

नेवी ने श्रीनिवास की पत्नी को खोजने में खर्च कर दिए 1 करोड़ रुपए

लापता महिला का पता लगाने के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर और दो तट रक्षक जहाजों का भी इस्तेमाल किया गया। लेकिन महिला का कही कोई पता नहीं चला ।अधिकारियों के मुताबिक प्रशासन ने नौसेना और तटरक्षक बल को तैनात कर महिला का पता लगाने में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए। बाद में महिला ने बुधवार को अपने माता-पिता को संदेश भेजा खुद के सुरक्षित होने की खबर दी और बताया कि वो जल्द ही वापस आ जाएगी।

बॉयफ्रेंड के साथ ऐश करती मिली प्रिया

बॉयफ्रेंड के साथ ऐश करती मिली प्रिया

जिसके बाद पुलिस ने महिला को अपने प्रेमी के साथ नल्लोर में पकड़ा। वह उसके साथ रह रही थी। साईं प्रिया और श्रीनिवास ने 2020 में शादी की थी। पुलिस को शक है की प्रिया अपनी मर्ज़ी से पति को छोड़ चली गयी थी। श्रीनिवास राव हैदराबाद में एक फार्मेसी कंपनी में काम करता है, जबकि साई प्रिया अभी पढ़ाई कर रही है। थ्री टाउन पुलिस स्टेशन सर्कल इंस्पेक्टर के. रामा राव ने कहा है कि इस पूरे मामले को प्रेम सम्बंध से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि प्रिया के ही मोहल्ले में रहने वाले रवि नाम के शख्स के साथ उसका अफेयर चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+