काटजू ने राहुल को बताया डफर बोले सोनिया खुद को देश की रानी समझती हैं

लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पहले पायदान पर लाने का बात कर रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने उनके भाषण को सुनने के बाद उन्हें डफर करार दिया है।

राहुल बोले हर भारतीय के खून में है कांग्रेस का डीएनए

काटजू ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा है कि जिस तरह से राहुल गांधी ने मथुरा में बयान दिया है कि देश के हर नागरिक के खून में कांग्रेस का डीएनए है उससे मेरे दावे की पुष्टि होती है कि राहुल गांधी डफर हैं।

पूर्व न्यायाधीश ने लिखा है कि राहुल गांधी क्या कहना चाहते हैं कि देश के हर नागरिक के डीएनए में घोटाले और लूट का खून है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इलाहाबाद और कश्मीर को अपना घर बताया है।

The Heir Apparent of CongressI heard Rahul Gandhi's speech to Congress party workers In Mathura on T.V.. It confirms my...

Posted by Markandey Katju on Monday, September 21, 2015

काटजू ने कहा कि अपनी 69 वर्ष की उम्र में उनहोंने 55 साल इलाहाबाद में बिताये हैं लेकिन उनहोंने कभी भी राहुल को इलाहाबाद में नहीं देखा और कितने साल राहुल कश्मीर में रहे हैं यह सबको बता है।

काटजू यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल ने स्टीव जॉब्स और अपने पिता का निराधार उदाहरण लोगों के बीच पेश किया। उन्होंने लिखा है कि इन सब के बावजूद खुद को देश की रानी समझने वाली सोनिया राहुल को देश के गले से नीचे उतारना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+