छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमले में दो पुलिस जवान शहीद, एक ग्रामीण घायल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को हुए नक्सलियों के हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं और एक ग्रामीण घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। ये पुलिसकर्मी अपने शिविर से निकलकर गश्त के लिए जा रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रहा है।

Maoists attack in Chhattisgarh, 2 policemen killed, 1 civilian injured

केंद्रीय पुलिस बलों द्वारा समर्थित राज्य पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जंगलों में माओवादियों के खिलाफ आक्रामक कदम बढ़ाया है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके बावजूद, माओवादियों को घात का खतरा अधिक रहता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू होने से दो दिन पहले 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा इलाके में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक की की हत्या कर दी थी।

बता दें कि नक्सलियों ने ये हमला लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के ठीक दो दिन पहले किया है। चौथे चरण के लिए मतदान के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होनी उससे पहले ही नक्सलियों ने पुलिस गश्ती टीम पर हमला बोल दिया। घटना के बाद से आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+