18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 1 मई से कई राज्य फिलहाल तैयार नहीं, जानिए अहम बातें

18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 1 मई से कई राज्य फिलहाल तैयार नहीं, जानिए अहम बातें

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 01 मई से यानी शनिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की इजाजत दी गई है। लेकिन देश में वैक्सीनेश अभियान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई राज्यों फिलहाल 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीनेट करने में अक्षम हैं। वैक्‍सीन की उपलब्‍धता को लेकर कई राज्यों में अनिश्चितता है। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक नहीं है। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान ने पहले ही कहा था कि उनके पास 01 मई से सभी को लगाने के लिए वैक्सीन नहीं है। आइए जानें इससे जुड़ी कुछ अहम बातें...

Coronavirus vaccine
  • 1. बृहन्‍नमुंबई म्‍युनि‍सिपल कार्पोरेशन (बीएमसी) ने कहा, मुंबई में 18 से 44 वालों के लिए क्‍सीनेशन तभी शुरू हो पाएगा जब पर्याप्‍त वैक्‍सीन उपलब्‍ध होंगी। ये फिलहाल 01 मई से सम्भव होता तो नहीं दिख रहा है। हालांकि बीएमसी ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी।
  • 2. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि हमारे पास अभी तक वैक्सीन नहीं है। हमने वैक्सीन डोज के लिए कंपनी को से अनुरोध किया है, जब वैक्सीन निर्माता कंपनी हमें डोज देंगे, तब हम आपको बता देंगे। फिलहाल 01 मई से 8 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीनेट नहीं कर पाएंगे।
  • 3. तमिलनाडु ने 1.5 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑडर्र दिया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार शनिवार से 18 से 45 के बीच टीकाकरण शुरू करने को लेकर अनिश्चित है। सूत्रों ने कहा है कि एक वैक्सीन कंपनी का कहना है कि जून तक कोई आपूर्ति नहीं कर पाएंगे है एक का जवाब मिलना बाकी है। हमें यकीन नहीं है कि 1 मई से सभी के लिए वैक्सीनेशन अभियान लॉन्च होगा।
  • 4. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू, ने कहा है, हम सभी आयुवर्ग के लिए 1 मई से टीकाकरण शुरू नहीं कर सकते हैं। हम टीकाकरण तभी शुरू कर सकते हैं जब हमें 10 लाख खुराक प्राप्त होंगी।
  • 5. राजस्थान में भी वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि टीका निर्माताओं ने कहा था कि वे 15 मई से पहले राज्य में आपूर्ति नहीं कर पाएंगे।
  • 6. मध्य प्रदेश में भी 1 मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाएगी।
  • 7. राजस्थान में भी टीकों का स्टॉक नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि टीका निर्माताओं कंपनी ने कहा था कि वे मई से पहले राज्य में आपूर्ति नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, "राज्य के पास वैक्सीन स्टॉक जीरो है। 18 प्लस आयु वर्ग के लिए हमें 7 करोड़ टीके की आवश्यकता है। हम इसके लिए तैयार हैं। हमने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से बात की और 3.75 करोड़ खुराक मांगी थी। लेकिन उन्होंने कहा कि वो पहले केंद्र के ऑर्डर को पूरा कर रहे हैं।''
  • 8. छत्तीसगढ़ में वैक्सीन का स्टॉक में नहीं है। वहां भी 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन नहीं लग पाएगी।
  • 9. 28 अप्रैल 2021 से 18 से 45 साल वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पा रहे हैं। 18 अधिक उम्र के लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है लेकिन किसी को भी वैक्सीन देने के लिए शेड्यूलिंग नहीं दी गई है। यानी रजिस्ट्रेशन तो हो गया लेकिन वैक्सीन डोज कब और कहां, दी जाएगी इसपर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
  • 10.टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 28 अप्रैल 2021 को ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए थे। तकरीबन 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने वैक्‍सीन के लिए रजिस्‍ट्रेशन करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+