आगराः खेरागढ़ के पास जीप-डंपर की भिड़त में 6 की मौत, 6 लोग घायल
आगरा। यूपी के आगरा के खेरागढ़ में दो गाड़ियों की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा खेरागढ़- जगनेर रोड पर हुआ है। यहां पर एक डंपर और जीप की आमने सामने से भिड़ंत हो गई है। जीप सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे उड़ गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी मुताबिक, जीप में 20 के आसपास लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और हादसे की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभार रुप से घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल भेजा। सूत्रों के मुताबिक एंबुलेस के समय पर ना आने कारण पुलिस ने लोगों को निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया।












Click it and Unblock the Notifications