भाजपा ने कहा पिता-पुत्र को 'अलविदा'

जसवंत सिंह को पार्टी से बाहर करने के बाद से ही यह आशंका जताई जा रही थी कि भाजपा अब मानवेंद्र को भी पार्टी में नहीं रहने देगी। जसवंत सिंह बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि पार्टी ने बाड़मेर जिले के शिव से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
पढ़ें - देर है पर अंधेर नहीं
भाजपा के संविधान के अनुसार राज्य इकाई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई नहीं कर सकती है। इस पर विचार करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मानवेंद्र सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने का निर्णय लिया। इससे उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने का रास्ता साफ हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications